RRB ALP Vacancy 2025 Online: सरकारी नौकरी पाने का सपना आज भी लाखों लोगों के मन में पलता है। खासकर ऐसे लोग जो पढ़ाई में आगे नहीं बढ़ पाए, लेकिन मेहनत करने से पीछे नहीं हटते, उनके लिए रेलवे की नौकरी किसी वरदान से कम नहीं होती। अगर आप एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2025 में 9900 पदों पर असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की सीधी भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है।
यह भर्ती पूरे देश के अलग-अलग रेलवे ज़ोन में होगी और इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि इसमें सिर्फ 10वीं पास और ITI करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से RRB ALP Vacancy 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पुरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े|
RRB ALP Vacancy 2025 Online Overview
Name of the Board | Railway Recruitment Board ( RRB ) |
Name of the Article | RRB ALP Recruitment 2025 |
Type of Article | Latest Job |
Notification No. | 01/2025 |
Name of the Post | Assistant Loco Pilot ( ALP ) |
Number of Vacancies | 9,900 Vacancies (Approx.) |
Salary/ Pay Scale | ₹19,900 + Allowances (Level-2 as per 7th CPC) |
Mode of Application | Online |
Online Application Starts From | 10th April 2025 |
Last Date of Online Application | 09th May 2025 (23:59 Hours) |

रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली बम्पर भर्ती पर सीधी भर्ती | RRB ALP Vacancy 2025
इस बार रेलवे ने ALP के कुल 9970 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से 10 अप्रैल 2025 से लेकर अंतिम तारीख 9 मई 2025 है। यानी आपके पास फॉर्म भरने के लिए लगभग एक महीने का समय है।
ALP के कुल 9970 पदों को अलग-अलग रेलवे ज़ोन के हिसाब से बांटे गए हैं, जिसके अनुसार सेंट्रल रेलवे में 376 पद , ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 700 पद तथा ईस्ट कोस्ट रेलवे में 1461 पद निर्धारित की गयी हैं| इसके अलावा और भी कई ज़ोन हैं जिनमें ALP की भर्ती होनी है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके राज्य या नजदीकी रेलवे ज़ोन में कितने पद हैं, तो इसके लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP Bharti 2025 Important dates
इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 10 अप्रैल 2025 से हो रही है और इसकी अंतिम तारीख 9 मई 2025 है। यानी आपके पास फॉर्म भरने के लिए लगभग एक महीने का समय है। हालांकि आपको आखिरी तारीख तक इंतजार नहीं करना चाहिए क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो जाता है और फॉर्म भरने में परेशानी हो सकती है
- Online Apply Start : 10 April 2025
- Online Apply End : 09 May 2025
RRB ALP Bharti 2025 शैक्षणिक योग्यता
वैसे अभ्यार्थी जो ALP के कुल 9970 पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन सभी आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता विभाग के तरफ से निर्धारित कर दी गयी हैं| निर्धारित की गयी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए और उसके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए। ITI इलेक्ट्रिकल, फिटर, डीजल मैकेनिक, वेल्डर जैसे किसी भी तकनीकी ट्रेड में हो सकता है।
RRB ALP Vacancy 2025 आयु सीमा
रेलवे ALP भर्ती के लिए उम्र की न्यूनतम सीमा 18 साल रखी गई है और अधिकतम उम्र 33 साल तक होनी चाहिए। हालांकि अगर आप किसी आरक्षित वर्ग से आते हैं जैसे SC, ST या OBC, तो आपको ऊपरी उम्र सीमा में छूट भी दी जाती है। उम्र सीमा की गिनती 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
- न्यूनतम आयु सीमा : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा : 33 वर्ष
RRB ALP Recruitment 2025 आवश्यक दस्तावेज
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- आईटीआई का डिप्लोमा या डिग्री
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड।
RRB ALP Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट यानी ALP की भर्ती पाने के लिए उम्मीदवार को कुछ स्टेप्स से गुजरना पड़ता है। इन सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद ही नौकरी मिलती है।
- सबसे पहले एक ऑनलाइन परीक्षा होती है। इसे CBT – Stage 1 कहा जाता है। इसमें गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और विज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवार को दूसरी परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।
- दूसरी परीक्षा को CBT – Stage 2 कहा जाता है। इसमें दो भाग होते हैं। पहला भाग सामान्य विषयों से होता है, जबकि दूसरा भाग तकनीकी विषयों से जुड़ा होता है जो उम्मीदवार की पढ़ाई या ITI ट्रेड पर आधारित होता है।
- अगर उम्मीदवार इन दोनों परीक्षाओं को पास कर लेता है तो उसके कागज़ों की जांच होती है। इसमें उसकी मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि देखे जाते हैं कि सब कुछ सही है या नहीं।
- इसके बाद आखिरी स्टेप होता है मेडिकल जांच। इसमें उम्मीदवार की आंखों की रोशनी, सुनने की क्षमता और शरीर की फिटनेस को चेक किया जाता है। क्योंकि ALP की नौकरी में सेहत का ध्यान बहुत जरूरी होता है।
अगर कोई उम्मीदवार इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार कर लेता है, तो उसका नाम मेरिट लिस्ट में आता है और फिर उसे नौकरी का ऑफर दिया जाता है।
RRB ALP Vacancy 2025 ऐसे करे आवेदन
अगर आप RRB ALP भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और आप इसे अपने मोबाइल या लैपटॉप से भी कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- RRB की वेबसाइट खोलने के बाद उस ज़ोन का चयन करें जहाँ आप आवेदन करना चाहते हैं।
- जब वेबसाइट खुल जाए तो आपको “RRB ALP Recruitment 2025” वाला लिंक दिखाई देगा।
- उस लिंक पर क्लिक करें और फिर नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के लिए आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्मतिथि जैसी जानकारी भरनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद, एक यूज़र आईडी और पासवर्ड मिलेगा। उसकी मदद से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें।
- फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, ITI या डिप्लोमा की डिटेल्स, और ज़ोन की प्राथमिकता भरनी होती है। ध्यान रखें कि सारी जानकारी सही और स्पष्ट होनी चाहिए।
- अब आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करना होगा। फोटो साफ और हाल ही की होनी चाहिए।
- फिर आपको आवेदन शुल्क जमा करना होता है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस ₹500 है। जबकि SC, ST, महिला और कुछ अन्य वर्गों के लिए यह फीस ₹250 या इससे कम हो सकती है।
- सभी जानकारी भरने और शुल्क जमा करने के बाद, फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक कर लें। कोई गलती हो तो उसे सही करें। फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- फॉर्म सबमिट होते ही आपको एक पावती स्लिप (Acknowledgement Slip) मिलती है। इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें या प्रिंट निकाल लें।
RRB ALP Vacancy 2025 Important Links
Apply Online | Click Here Link Activate Soon |
RRB ALP Short Notice | Click Here |
RRB ALP Notification | Soon |
Official Website | Click Here |