BPSC Librarian Vacancy 2025: बिहार राज्य सरकार द्वारा मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिलने के बाद अब राज्य में लाइब्रेरियन (पुस्तकालयाध्यक्ष) पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को पदों से जुड़े वेतन निर्धारण पर रिपोर्ट देने को कहा है। यह प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है और विभागीय संकेतों के अनुसार दिसंबर 2025 में बिहार लाइब्रेरियन भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की पूरी संभावना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बहाली में 4000 से अधिक पदों को शामिल किया जा सकता है। लंबे समय से इन पदों पर भर्ती नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में उम्मीदवार इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। नई भर्तियों से राज्य के सभी जिलों में पुस्तकालय व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
यह ही पढ़े
- BSEB Matric Model Paper 2026: सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी, अभी डाउनलोड करें ऑफिशियल PDF लिंक
- KVS NVS Vacancy 2025: केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों में 14,000+ टीचिंग व नॉन-टीचिंग पदों पर बड़ी भर्ती शुरू, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया
- RRC NR Apprentice Bharti 2025: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए नई भर्ती अधिसूचना जारी, 25 नवंबर से भरें आवेदन फॉर्म
BPSC Librarian Vacancy 2025 Overview
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2025 |
| कुल पद | अनुमानित 4000+ पद |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | दिसंबर 2025 (संभावित) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bpscpat.bihar.gov.in |
| शैक्षणिक योग्यता | लाइब्रेरी साइंस में स्नातक (B.Lib/BLIS) |
| न्यूनतम अंक | सामान्य – 45%, आरक्षित/महिला/दिव्यांग – 40% |
| पात्रता परीक्षा | अनिवार्य |
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| उच्चतम आयु सीमा | नई नियमावली के अनुसार 10 वर्ष तक छूट |
| महिला आरक्षण | 35% आरक्षण (संभावित) |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + दस्तावेज़ सत्यापन |
| फॉर्म सुधार (Correction) | नोटिफिकेशन जारी होने पर तय होगा |
14 साल बाद बड़ी बहाली—आखिर क्यों है यह भर्ती खास?
बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती की प्रक्रिया पिछली बार वर्ष 2011–12 में आयोजित की गई थी। इसका मतलब है कि लगभग 14 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह भर्ती निकाले जाने वाली है। इतने वर्षों में पुस्तकालय कर्मियों की भारी कमी हो गई, जिससे जिला स्तर से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर पर पुस्तकालय व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
अब यह भर्ती न केवल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि कई युवा अभ्यर्थियों को एक स्थाई सरकारी नौकरी का मौका भी देगी। इस बार सरकार नई नियमावली के तहत कई बदलाव भी लागू करने जा रही है, जैसे—महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाना, अधिकतम आयु सीमा में छूट आदि।
लाइब्रेरियन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2025 के लिए सरकार ने कुछ विशेष शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की हैं ताकि संबंधित क्षेत्र की समझ रखने वाले योग्य अभ्यर्थियों का चयन हो सके। योग्यता नीचे दी गई है—
लाइब्रेरी साइंस में स्नातक (B.Lib / B.LIS) – 45% अंकों के साथ अनिवार्य
उम्मीदवार ने कम से कम 45% अंकों के साथ Library Science में स्नातक पूरा किया हो।
आरक्षित वर्गों के लिए 5% अंकों की छूट
- SC / ST / OBC
- दिव्यांग उम्मीदवार
- महिला अभ्यर्थी
इन श्रेणियों के लिए न्यूनतम 40% अंक पर्याप्त होंगे।
पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) अनिवार्य
सरकार द्वारा मान्य किसी भी संबंधित पात्रता परीक्षा को पास होना जरूरी है। यह प्रक्रिया चयन के अंतिम चरण में बड़ी भूमिका निभाएगी।
बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2025: आयु सीमा (Age Limit)
नई नियमावली के मुताबिक बिहार की आगामी लाइब्रेरियन भर्ती में आयु सीमा में बड़े बदलाव किए गए हैं।
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयु सीमा समान है।
अधिकतम आयु में बड़ी राहत (10 वर्ष की छूट)
सरकार ने इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट देने की सिफारिश की है, जिससे अधिक उम्र वाले उम्मीदवारों को भी अवसर मिलेगा।
महिलाओं के लिए 35% आरक्षण का प्रस्ताव
नई नीति के तहत कुल पदों में 35% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल है।
बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2025: पदों की संभावित संख्या
सरकारी सूत्रों व मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर अनुमानित पद इस प्रकार हो सकते हैं—
- कुल पद – 4000+ (संभावित)
- जिला स्तर और प्रखंड स्तर पर बड़ी संख्या में नियुक्तियां
- ग्रामीण पुस्तकालयों में संविदा व स्थाई दोनों तरह के पद शामिल हो सकते हैं
आधिकारिक संख्या नोटिफिकेशन में स्पष्ट की जाएगी।
बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया (Application Process) — Step-by-Step विस्तृत गाइड
बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार अपने मोबाइल या लैपटॉप की सहायता से आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। नीचे पूरी प्रक्रिया स्टेप–बाय–स्टेप समझाई गई है, ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
- सबसे पहले उम्मीदवार को भर्ती से संबंधित आधिकारिक पोर्टल bpscpat.bihar.gov.in या आयोग द्वारा जारी लिंक पर जाना होगा।
- होमपेज पर ही आपको “Apply Online for Bihar Librarian Recruitment 2025” जैसा लिंक दिखाई देगा।
- जो उम्मीदवार पहली बार आवेदन कर रहे हैं, उन्हें सबसे पहले New Registration पूरा करना होगा।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर OTP आएगा जिसे दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही आपको Registration ID और Password प्राप्त होगा।
- रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- अब आपके सामने पूरा आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमे मांगी गयी सभी जानकारी भरनी होगी
- अब उम्मीदवारों को अपने स्कैन किए हुए दस्तावेज अपलोड करने होंगे
- शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जाएगा
- शुल्क कैटेगरी के आधार पर अलग–अलग होगा। भुगतान सफल होने पर आपको एक रसीद (Payment Receipt) मिल जाएगी, जिसे सुरक्षित रखें।
- सभी विवरण भरने और शुल्क जमा करने के बाद, उम्मीदवार अंतिम बार अपने फॉर्म की समीक्षा करें।
- अगर सब कुछ सही है, तो Final Submit पर क्लिक करें।
बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया (Selection Process)
संभावित चयन प्रक्रिया निम्नलिखित हो सकती है—
- लिखित परीक्षा (Objective Exam)
- पात्रता परीक्षा (यदि आवश्यक हो)
- दस्तावेज सत्यापन
- फाइनल मेरिट लिस्ट
बीपीएससी सामान्यत: लिखित परीक्षा के आधार पर ही चयन करती है।
निष्कर्ष
बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2025 उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो लंबे समय से स्थाई सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे। नई नियमावली के तहत आयु सीमा, आरक्षण और शैक्षणिक मानकों में कई सुधार किए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक उम्मीदवार इस भर्ती में भाग ले सकेंगे।
यदि आप भी लाइब्रेरी साइंस के छात्र हैं या इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आने वाला नोटिफिकेशन आपके लिए बेहद अहम होगा। इसलिए पात्रता, दस्तावेज और प्रमाण पत्र समय रहते तैयार रखें।
BPSC Librarian Vacancy 2025 FAQ
बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
नोटिफिकेशन दिसंबर 2025 में जारी होने की संभावना है। मंत्रिमंडल की स्वीकृति और वेतन निर्धारण प्रक्रिया पूरी होते ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
इस भर्ती में कुल कितने पद निकलने की उम्मीद है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 4000 से अधिक लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार को Library Science में स्नातक (B.Lib/ B.Lib.Sc) 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित वर्ग, महिलाएँ और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5% अंक की छूट मिलेगी।
क्या पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) पास करना अनिवार्य है?
हाँ, लाइब्रेरियन पदों के लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
मैं Rohit Verma , Patna का रहने वाला हूँ और मेरी पहचान एक डिजिटल क्रिएटर, ब्लॉगर, और Content Writer के रूप में है। मैं पिछले 5 वर्षों से लगातार Education से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराते आ रहा हूँ। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं अपने राज्य और देश के विकास में इस छोटे से योगदान के माध्यम से मदद कर पा रहा हूँ।